भाजपा के पोशक असामाजिक तत्वों द्वारा चुनाव बिगाड़ने की साजिश, घटना प्रजातंत्र के खिलाफ- प्रदीप चौधरी
देवास। विगत दिनों कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी जब अपना जनसंपर्क कर रहे थे तब कुछ भाजपा के पोशक असामाजिक तत्वों द्वारा शांति पूरे में एवं ग्राम पटलावदा में उनके विरोध स्वरूप काले झंडे का प्रयोग किया गया। देवास विधानसभा के चुनाव में यह पहली बार हो रहा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था का इस तरह से विरोध किया जा रहा है। इसी घटना को लेकर रविवार को एक पत्रकारवार्ता स्थानीय अमर मोहिनी गार्डन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी पर्यवेक्षक देवेंद्र नेगी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर , पंडित जयप्रकाश शास्त्री, रेखा वर्मा शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, सुधीर शर्मा, प्रतीक शास्त्री, ज्ञान सिंह दरबार की उपस्थिति में आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस चुनाव में गुंडा तत्व हावी हो रहे हैं। वे सब मिलकर इस तरह के कृत्य कर रहे हैं। इस संदर्भ में कल हमने देवास कलेक्टर व एसपी को आवेदन भी दिया है और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। प्रजातंत्र में इस तरह की घटनाएं निंदनीय है।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि जो लोग जुआ, सट्टा, डग्र्स, अवैध शराब का व्यापार कर रहे हैं जिनकी कहीं न कहीं भाजपा से निकटता रही है वे लोग इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। विकास नगर से लेकर आवास नगर तक शहर में अवैध कारोबार में लिप्त आसामाजिक तत्व जिन्हे सत्ताधारी राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है वह सब यह काम कर रहे हैं। मेरा कहना है कि मैं किसी पर व्यक्तिगत तौर पर आरोप नहीं लग रहा हूं। मेरे सामने जो राजनीतिक दल के प्रत्याक्षी चुनाव लड़ रहे है वह भी शहर के सम्मानित नागरिक है लेकिन इस तरह से कांग्रेस पार्टी का विरोध कराना उचित नहीं है। स्वस्थ प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ा जाना चाहिए। जनादेश किसे मिलेगा यह तो देवास विधानसभा के मतदाता निर्णय करेंगे। पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर ने कहा कि कल में चौधरी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर था। इस बार माहौल पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है। निश्चित तौर पर इस बार हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे और देवास विधानसभा का चुनाव भी जीतेंगे।