6 अप्रैल को भव्य और उत्सव के रूप में भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस : राजीव खंडेलवाल


देवास। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास पर मनाया जाएगा। इसके तहत 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यकर्ता जिले भर में प्रत्येक बूथ केंद्र पर भव्य और उत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाएंगे।
खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के दम पर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के माध्यम से सेवा का कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत का गौरव विश्व मानचित्र पर स्थापित किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर हाल में 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के लिए वोट मांगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर में पार्टी का झंडा लगाए, बूथ की समितियां को लेकर आम जनों के साथ उत्सव मनाएं, हर बूथ पर कम से कम 370 मत की वृद्धि करने का प्रयास करें, अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति की बस्तियों में भ्रमण करते हुए युवाओं के साथ बैठक करें। दीवार लेखन, किसान चौपाल, लाभार्थी संपर्क, न्यू जॉइनिंग, देव दर्शन करते हुए हर घर में पार्टी का पर्चा और स्टीकर पहुंचाएं। मुख्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay