देवास इंडस्ट्रियल एरिया से अफगानिस्तान एक्सपोर्ट की जाने वाली डीओसी में मिलावट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
1 साल पहले भी यह गिरोह औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के हत्थे चढ़ा था, जमानत निरस्ती की होगी कार्यवाही
3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड राजा की तलाश जारी
देवास। देवास के इंडस्ट्रियल एरिया में अफगानिस्तान एक्सपोर्ट के लिए भेजी जाने वाली डीओसी में मिलावट कर नकली डीओसी भरने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। यह गिरोह पिछले एक साल से सक्रिय था और अपने नेक्सस के जरिए भारतीय उद्योग जगत की छवि को नुकसान पहुंचा रहा था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड राजा की तलाश जारी है।
गिरोह की गतिविधियों से उद्योग जगत की छवि को नुकसान
इस गिरोह ने देवास की प्रेस्टीज फीड मिल्स लिमिटेड कंपनी का माल, जो अफगानिस्तान एक्सपोर्ट के लिए भेजा जाना था, में मिलावट कर दी थी। दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को देवास से मुंबई के लिए भेजे गए 30 टन डीओसी को रास्ते में एक गोदाम में ले जाकर मिलावट की गई और उसे पुनः सील करके मुंबई पोर्ट पर भेजा गया। जांच में मिलावट का खुलासा होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है:
- राकेश भूरिया पिता अंतरसिंह भूरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी सागौर कुटी, दशहरा मैदान, खमतलई, थाना सगौर, जिला धार।
- शाहरुक मंसुरी पिता मुबारिक मंसुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी 111 मेकेनिक नगर, सेंधवा, जिला बड़वानी।
- अनिल मुजाल्दे पिता भगत सिंह मुजाल्दे, उम्र 28 वर्ष, निवासी सतावड, तहसील सहगांव, थाना उन, जिला खरगोन।
पुलिस की सराहनीय भूमिका
इस मामले में थाना औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक नितिनसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक तेजसिंह और नरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, और मास्टरमाइंड राजा चौहान की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने घोषणा की है कि आरोपियों की जमानत निरस्त करवाने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी।


