प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया

प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एक दिवसीय हड़ताल कर अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया

देवास। अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ एवं संयुक्त अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संगठन जिला देवास के समस्त विद्यालय संचालकों द्वारा प्रदेश स्तरीय संगठन के आव्हान पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर स्कूल बंद रखकर मुख्यमंत्री के नाम मान्यता नवीनीकरण एवम नवीन मान्यता नियमों में विसंगतियों के विरोध में मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, शिक्षामंत्री व राज्य शिक्षा केन्द्र के नाम जिला शिक्षा अधिकारी देवास को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से रजिस्टर्ड किराया नामा समाप्त करने हेतु , पोर्टल शुल्क 12,000 समाप्त करने हेतु, एफ डी 40,000 समाप्त करने हेतु मांग की गई  साथ ही मांग की गई कि आर टी ई अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र छात्राओ की विगत दो वर्ष की फीस प्रतिपूर्ति कर भुगतान किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ सचिव दिनेश मिश्रा व संयुक्त अशासकीय शाला संगठन देवास  अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी अशासकीय विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन का  वाचन सचिव दिनेश मिश्रा द्वारा किया गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से सुरेश चव्हाण, श्याम बाबू बघेल, जिला कोषाध्यक्ष आदित्य दुबे प्रवक्ता, महेंद्र सिंह गहलोत, समाधान गौतम, जितेन सिंह सेंधव, मंगेश शर्मा, विनीत कुशवाहा, लेखराज जी, रितेश मिश्रा, सुशील मिश्रा, जितेंद्र त्रिवेदी, चेतन पचौरी, कीर्ति चव्हाण, प्रकाश चव्हाण, प्रेमपाल सेंधव, दिनेश बैरागी, जितेंद्र तिवारी, शकील कादरी, लखनलाल मालवीय, स्वप्निल वर्मा, अनिल शर्मा, नारायण सिंह , सुरेश चौहान, फारूक पठान, शाहनवाज अली, जितेंद्र  वर्मा, भीम सिंह नागर,  प्रभात माचवे, प्रवीण शुक्ला, सय्यद सदाकत अली, विनीत कुशवाहा सतीश, दुबे पी एन शुक्ला,  ममता सिंह, अजीत सिंह ठाकुर, एडवोकेट राहुल पुष्पद, सहित सेकड़ो की संख्या में विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी आशासकिय शिक्षण संस्था संचालक संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay