भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया आजीवन समर्पण निधि का लक्ष्य

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया आजीवन समर्पण निधि का लक्ष्य

देवास। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से आजीवन समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत देवास जिले के सभी मंडलों को निर्धारित समयावधि में अपना लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार जिले के सभी 25 मंडलों में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से समर्पण निधि जुटाई जा रही है। मंगलवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने भाजपा के सातों मोर्चों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। महिला मोर्चे को एक लाख पचास हजार, युवा मोर्चे को पांच लाख, पिछड़ा वर्ग मोर्चे को दो लाख पचास हजार और अनुसूचित जाति मोर्चे को भी दो लाख पचास हजार रुपये का लक्ष्य दिया गया। बैठक में तय किया गया कि मोर्चों द्वारा संग्रहित निधि संबंधित मंडलों के लक्ष्य में सम्मिलित की जाएगी। इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पंकज वर्मा,राम सोनी,संजय दायमा, मनीष डांगी,जुगनू गोस्वामी, राखी झालानी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी और सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay