21 जून विश्व संगीत दिवस पर संगीत महोत्सव
देवास। तालस्वरांजलि संगीत संस्थान व अथर्व मुर्तिकला केन्द्र के सँयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस 21 जून,शनिवार,शाम 7 बजे महाराष्ट्र समाज देवास में एक संगीत का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। तालस्वरांजली संस्थान के अनूप राजे पवार ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संगीत का एक बहुरंगी कार्यक्रम करने जा रहे है जिसमे शास्त्रीय संगीत से लेकर सुगम संगीत और पाश्चात्य संगीत( फ्युजन) का समावेश रहेगा। एक अच्छे संगीत के प्रति समाज का रुझान बड़े इस उद्देश्य को लेकर वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर यह कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें संगीत के अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। संगीत के इस अनूठे आयोजन में नगर के समस्त संगीत प्रेमियों,गणमान्यजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस संगीत के महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।