सहोदया स्कूल्स काॅम्पलेक्स द्वारा ‘‘टाॅपर्स मीट’’ का आयोजन
देवास। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध देवास सहोदया स्कूल्स काॅम्पलेक्स द्वारा कक्षा 12वीं के टाॅपर छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह दिनांक 17.6.25 को आयोजित किया गया। देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की अध्यक्षा श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि सी.बी.एस.ई. 2024.25 के कक्षा बारहवी के विद्याथियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए होटल खेड़ापति में ‘‘टाॅपर्स मीट’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में देवास जिले के सी.बी.एस.ई स्कूलों के 160 से अधिक विद्यार्थी और 16 प्राचार्य शामिल हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम देवास सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की अध्यक्षा श्रीमती रीटा सिंह (प्राचार्या, सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी), संयुक्त सचिव श्री वी.एस.जोब (प्राचार्य सतपुड़ा एकेडमी), कोषाध्यक्ष श्रीमती मानसी दीघे (प्राचार्या विंध्याचल एकेडमी) एवं अवंतिका विश्वविद्यालय के डीन डाॅ. आशीष बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात् देवास जिले के सभी विद्यालयों के सभी टाॅपर्स विद्यार्थियों को ट्राॅफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पदक और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। अध्यक्षा श्रीमती रीटासिंह ने प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया जबकि डीन डाॅ. आशीष बंसल ने उपस्थित लोगों को अवंतिका विश्वविद्यालय में उपलब्ध नवीनतम पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्तियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम को एस.आई.वाय. टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष एवं प्राचार्या विंध्याचल एकेडमी श्रीमती मानसी दीघे में आभार व्यक्त किया।