ब्लू स्टार अवार्ड अलंकरण समारोह में पद्मजा स्कूल सम्मानित

ब्लू स्टार अवार्ड अलंकरण समारोह में पद्मजा स्कूल सम्मानित

देवास। मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित ब्लू स्टार अवार्ड अलंकरण समारोह में अमृत संचय अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पदमजा हायर सेकेंडरी स्कूल को सम्मानित किया गया। इस अलंकरण समारोह में देवास शहर की महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह विधायक प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम से पधारे लेखक एवं पर्यावरणविद प्रोफेसर मार्क एंड्रयू एवं वाटर विजडम के निदेशक श्री ओपी शर्मा विशेष अतिथि रहे। अमृत संचय अभियान की पूरी टीम इस अवसर पर उपस्थिति रही। अमृत संचय अभियान की टीम द्वारा जानकारी दी गई की पदमजा स्कूल ने इस वर्षाकाल में 35 लाख लीटर पानी बचाकर भूमिगत जल स्तर बढ़ाने में सरप्लस योगदान दिया। पद्मजा स्कूल के उपप्राचार्य एवं डायरेक्टर श्री स्वप्निल जैन ने मुख्य अतिथियों से प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्राप्त की। इस अवसर पर पद्मजा स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। पद्मजा स्कूल द्वारा संकल्प लिया गया कि वे इस जल-राशि को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay