पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित

पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा डायल 112 आकस्मिक सेवा से जुड़े चालकों पायलटों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनहितैषी बनाना रहा।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पायलटों को निर्देशित किया कि किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी प्रतिक्रिया दें। साथ ही घायलों को सुरक्षित स्थान एवं अस्पताल तक पहुंचाने तथा मेडिकल आपात स्थितियों में समयबद्ध सहायता प्रदान करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने चालकों को आमजन के साथ विनम्र, संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी चालकों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay