देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी पर 19 अक्टूबर, शुक्रवार को नगर पथ संचलन निकाला जाएगा। इसमें देवास शहर के हजारों स्वयंसेवक भाग लेंगे। सुबह 8 बजे संघ स्थान क्लब ग्राउंड राधागंज पर सभी स्वयंसेवक सम्पत करेंगे। इसके बाद अतिथि का उद्बोधन होगा। देवास नगर कार्यवाह अमरदेव ठाकुर ने बताया पथ संचलन राधागंज क्लब ग्राउंड से प्रारम्भ होकर भोपाल चौराहा, कृष्णपुरा, आलोट पायगा, नयापुरा, तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नॉवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा, गोया, सुतार बाखल, जैन मंदिर, ईदगाह रोड, शुक्रवारिया हाट, चूड़ी बाखल, बस स्टैंड, शामलात रोड, मनकामनेश्वर चौराहा, जवाहर चौक, विजया रोड, मंडी धर्मशाला, भोपाल चौराहा होते हुए राधागंज क्लब ग्राउंड पहुंचकर समाप्त होगा। यह जानकारी नगर-प्रचार प्रमुख अरविंद भट्ट ने दी।
Related Posts '
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...

