देवास। देहली पब्लिक वल्र्ड स्कूल देवास में 26 अक्टूबर को समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि उषा धारूणे, साक्षी शर्मा, संध्या कायगाँवकर एवं संस्था की डायरेक्टर आँचल जायसवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्या डॉ पूजा सिंह सेंगर ने दिया एवं अतिथियों का स्वागत पौधे देकर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्ञान सागर एकेडमी उज्जैन, द्वितीय स्थान विंध्यांचल स्कूल देवास ने प्राप्त किया। अनामय स्कूल देवास को मेजवान स्कूल की ओर से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक उषा धारूणे ने सभी टीमों के विद्यार्थियों की मधुर प्रस्तुति की प्रशंसा की, गीत, संगीत के गुर बताए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन राखी गांधी ने किया एवं आभार स्टेला सिबेस्टियन ने व्यक्त किया।
Related Posts '
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...
17 JUL
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...

