सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी देवास के कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने इको क्लब परियोजना कार्य (प्रोजेक्ट वर्क) के अंतर्गत भोपाल रोड़ स्थित पाॅली ग्रीन हाउस में शैक्षणिक भ्रमण किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि छात्र-छात्रओं ने विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। जैसे कि झरबेरा, रजनीगंधा, गुलाब, शिमला मिर्च, गेंदा, ककड़ी के विभिन्न प्रकार की किस्मों से किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा उत्पादन संभव होता है एवं किस प्रकार मिट्टी, खाद्य, कीटनाशक दवाईयाॅं एवं तापमान का प्रयोग किया जाता है व साथ ही नई तकनीक द्वारा किस प्रकार कम से कम पानी में पौधों को कैसे सुरक्षित रखा जाता हैं इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।
छात्र-छात्राओं को सभी जानकारी देने में पाॅली ग्रीन हाउस के पृथ्वीराज दरबार, शुभम दरबार एवं जसवंत दरबार का विशेष योगदान रहा।