प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने शहर व बायपास के निर्माण कार्यों के कार्य स्थलों का किया निरीक्षण

देवास। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने सोमवार को देवास शहर व बायपास के विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय, मंत्री प्रतिनिधि श्री मनोज राजानी उनके साथ थे।

शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सीआरएफ मद में स्वीकृत 86.94 करोड़ रुपए की राशि से मक्सी बायपास से भोपाल चौराहा एवं भोपाल चौराहे से जिला न्यायालय तक स्वीकृत 6 लेन मार्ग के कार्य स्थल का अवलोकन किया।

??मंडी गेट क्रमांक-1 के सामने प्रस्तावित ओव्हर ब्रिज के लिए कार्य स्थल का अवलोकन किया।

?? 154 करोड़ रुपए की राशि से भोपाल चौराहे से विकास नगर तक दो किलोमीटर लंबे फ्लाय ओव्हर निर्माण कार्य की स्वीकृत कार्य का भी स्थल अवलोकन किया।

??कलेक्टर बंगले के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया।

??राजोदा चौराहे एवं पालनगर चौराहे पर ओवर ब्रिज और अंडर पास निर्माण के लिए कार्य स्थल का भी निरीक्षण किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply