क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने ली बैठक, दिव्यांगो को बसो में मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण

आरक्षण नही देने पर बस परिचालको पर होगी कार्यवाही
देवास। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जया वासवा एवं सदस्य भोपाल से बैठक लेने पहुंचे। उक्त बैठक ओंकार पाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के प्रतिनिधि मंडल एवं दिव्यांगजनों के लिए बसो में 5 सीट आरक्षित एवं किराए में 50 प्रतिशत आरक्षण के संबंध में दिव्यांग संगठनो के पदाधिकारियों से बैठक ली। दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच जिलाध्यक्ष इमरान खान ने बताया किबसों में 50 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिए जाने पर काफी समय से शिकायतें आ रही थी।
इस संबंध में समस्त पदाधिकारियों से चर्चा कर समस्त बसों में 50 प्रतिशात आरक्षण दिया जाएगा। जिस पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि अगर किसी बस परिचालक द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण देने से मना करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तत्पश्चात उन्होंने देवास बस स्टैंड का निरीक्षण किया एवं जिसमें उज्जैन उडनदस्ता टीम बस स्टैंड देवास पर उपस्थित रहे। साथ ही बसो मे 50 प्रतिशत आरक्षण का बस स्टैंड पर बैनर लगाया। आगामी दिनो में पर्चे भी लगाए जायेंगे। इस अवसर पर रूकमा सोलंकी, सचिव सुरेन्द्र कुमावत, उपाध्यक्ष रामेश्वर मौर्य, कोषाध्यक्ष राकेशसिंह राणावत, मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल, हुकमसिंह धाकड़, पंकज मालवीय, नीतिन बघेल आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply