स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है

रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य एवं दंत शिविर का आयोजन
देवास । रोटरी इंटरनेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत रोटरी क्लब देवास द्वारा स्कूली छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने के लिये स्वास्थ्य एवं दंत परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज के वंचित तबकों से संबंधित विद्यार्थियों को फोकस करते हुए देवास के शासकीय माध्यमिक स्कूल क्र.03 के छात्रों हेतु आयोजित किया गया। केम्प में 150 छात्रों का परिक्षण किया गया।
शिविर में डॉ. जितेन्द्र कुशवाह, डॉ.नवीन कानूनगो, डॉ.तंजीला कुरैशी, डॉ.यश्विनी चौहान एवं डॉ.उस्मान खान ने अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नवीन नाहर, पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष जी.एस. चंदेल, रोटेरियन संदीप भटनागर, रोटेरियन कुरैशी, रोटेरियन सुरेश चौहान एवं श्री जायसवाल की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक श्री सूर्यवंशी भी विशेष रुप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply