गायक जितेंद्र पटेल देंगे श्याम भजनों की प्रस्तुति
देवास। अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मन्दिर में 6 मार्च को फागुन शुक्ल एकादशी पर रात 8 बजे से फाग महोत्सव का रंगा रंग आयोजन होगा। परम् श्याम भक्त व भजन गायक जितेंद्र पटेल श्याम भजनों से श्याम प्रभु को रिझाएंगे। 56 व्यंजनों का भोग खाटू श्याम जी को लगाया जाएगा। पवित्र ज्योत प्रज्वलित होगी। बाबा श्याम का मनमोहक सृंगार फूल बंगले में होगा। मन्दिर के पट भक्तो के लिए पूरे दिन खुले रहेंगे। रात 11 बजे गुलाब की पंखुडिय़ों व गुलाल के साथ बाबा श्याम के संग भक्त होली खेलेंगे। रात 11.30 बजे खाटू नरेश का खजाना टॉफियों के साथ लुटाया जाएगा। रात 12.30 बजे महा आरती होगी। इससे पूर्व खेड़ापति मन्दिर से विशाल पद निशान यात्रा सुबह 8.30 बजे निकाली जाएगी। जो सयाजी द्वार, एबी रोड़ से जवाहरनगर होते हुवे श्याम मन्दिर पहुंचेगी। भक्त बाबा श्याम को निशान अर्पण कर महा आरती में शामिल होंगे।

