संघ के पथ संचलन में देशभक्ति, शौर्य व साहस का जीवंत दर्शन

विजयागंज मण्डी में निकले ग्रामीणखण्ड के पथ संचलन में सैकड़ो स्वयंसेवको ने लिया हिस्सा
देवास। ग्रामीण खण्ड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भव्य पथ संचलन संपन्न हुआ। कतारबद्ध स्वयंसेवक सिर पर काली टोपी, हाथो में दण्ड (लाठी) और कदम से कदम मिलाते हुए घोष की ओजस्वी धुनों पर जब नगर भ्रमण पर निकले तो देखने वाले देखते ही रह गए। हर तरफ भारतमाता के वीर सपूतों को देखने भीड़ लग गई। हर धर्म, जाति व सम्प्रदाय के लोगों ने स्वयंसेवको की हौसला अफजाई करते हुए उनका क्षेत्र में उदघोष एवं पुष्पों से जगह-जगह स्वागत किया। यह दृश्य रविवार को स्थानीय सिद्धार्थ मैरिज गार्डन विजयागंज मंडी से निकले राष्ट्र शक्ति संगम पथ संचलन में देखने को मिला। इसके पूर्व खण्ड के सभी ग्रामों के स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज लगाकर प्रार्थना की। तत्पश्चात उपस्थित सैकड़ों स्वयंसेवकों को देवास विभाग प्रचारक श्रीमान दिनेश जी तेजरा का उद्धबोधन प्राप्त हुआ। विभाग प्रचारक जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं हिन्दू धर्म पर विस्तृत जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों को देश हित मे कार्य कर देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।

पथ संचलन सिद्धार्थ मैरिज गार्डन के प्रांगण से निकलकर सिद्धार्थ काम्प्लेक्स,संकल्प संघ कार्यालय, पीठ रोड मोहल्ला, सुभाष चौराहा, देवास रोड, शासकीय विद्यालय, महाराणा प्रताप चौराहा, दत्तोतर मार्ग, पेट्रोल पंप, विजयागंज मंडी थाना, श्री राम मंदिर चौक, कॉपरेटिव बैंक मक्सी रोड़ से होते हुए पुन: सिद्धार्थ मैरिज गार्डन के प्रांगण में समापन किया गया। इसके पश्चात सभी स्वयं सेवकों को जलपान दिया गया। इस मौके पर देवास विभाग पर्यावरण प्रमुख हरिसिंह जी, देवास जिला प्रचारक अंकित जी, देवास जिला बौद्धिक प्रमुख कपिलसिंह, जिला धर्म जागरण संयोजक अमरदेव, ग्रामीण कार्य प्रमुख प्रदीप एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवम प्रबुद्धजन आदि मौजूद थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply