देवास/ नगर निगम संबंधी बकाया करो की वसुली कुर्की की कार्यवाही व नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही कर वसुली जा रही हे। बकाया करो की वसुली अन्र्तगत निगम के गठित दल द्वारा शहर के बकाया संपत्तिकर दाताओ से 5 लाख 37 हजार 519 की राशि की वसुली की गई। इसी प्रकार कुर्की की कार्यवाही अन्र्तगत 44 हजार की राशि वसुली गई। औद्योगिक क्षेत्र से बकाया संपत्तिकर की 51 हजार की राशि चैक द्वारा वसुली गई। शहर के बकाया जलकर दाताओ से नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही अन्र्तगत 4 लाख 25 हजार 560 की राशि की वसुली की गई तथा यूजर चार्जेस की राशि 62 हजार तथा लायसेंस शुल्क की राशि 36 हजार 290 एवं निगम स्वामित्व की दुकान किराये की बकाया राशि 24 हजार 306 निगम के वसुली दल द्वारा वसुले गये। जिसमे निगम आयुक्त संजना जैन द्वारा यूजर चार्जेस की राशि माह जुलाई 2019 से मार्च 2020 तक जमा कराई गई। निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जैतवाल, अजीज खान, राजस्व उप निरीक्षक इन्द्रजीतसिह कपूर, यूजर चार्जेस प्रभारी भगवान सोलंकी प्रभारी जलकर संतोष शर्मा एवं वार्ड प्रभारी व सहायक वसुली दल मे उपस्थित रहे।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

