देवास/ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एंव ईलाज के लिये म.प्र. शासन, जिला प्रशासन, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जिले के निजी चिकित्सा महाविद्यालय के अन्तर्गत अमलतास अस्पताल, बांगरमें 30 बिस्तरों का एक पृथक आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया हैं।
अमलतास अस्पताल जिले का एकमात्र पूर्ण एन.ए.बी.एच. प्रमाणित अस्पताल होने से यहाँ संक्रमण से होने वाले रोगों से बचाव हेतु समस्त उपकरण, प्रशिक्षित स्टाॅफ एंव संसाधन उपलब्ध हैं।

