देवास/ नगर निगम आयुक्त संजना जैन द्वारा वसुली दलो को दिये गये सख्त निर्देश पर शहर के बकाया करदाताओ से करो की वसुली सख्ती से करने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमे बकाया करो की वसुली हेतु शहर मे सतत रूप से बकायादारो से करो की राशि की वसुली करने हेतु कुर्की व नल कनेक्शन विच्छेद, तालाबंदी जैसी कार्यवाही की जा रही है। इसी कार्यवाही अन्र्तगत पंजाब नेशनल बैंक के सामने एम जी रोड पर गुरू प्रसाद सोनी द्वारा संचालित सौरभ पाईंट 31 हजार 257 की राशि बकाया होने पर ताला बंदी की कार्यवाही की गई। बकाया संपत्तिकर की राशि 27 लाख 98 हजार 704 की वसुली की गई। कुर्की वसूली दल द्वारा वार्डो से 40 हजार की राशि चेक तथा मेरेज गार्डन से 1 लाख 30 हजार वसूल की गई। औद्योगिक क्षेत्र से बकाया संपत्तिकर की राशि 7 लाख 14 हजार 931 रू की राशि चैक द्वारा वसुली गई। बकाया जलकर की राशि मे जलकर दाताओ से 83 हजार 217 की राशि वसुल की गई। दुकान किराया में 22 हजार 53 रू नकद तथा 9 हजार 225 की राशि चेक द्वारा प्राप्त की गई। यूजर चार्जेस की राशि 56 हजार 520 वसुली गई तथा लायसेंस शुल्क की राशि 46 हजार 655 की वसुली की गई। निगम के वसुली दल मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, भास्करराव सरमण्डल, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जेतवाल,सहायक राजस्व निरीक्षक आई एस कपूर, प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक रविन्द्रसिह ठाकुर, उनके सहायक प्रवीण शर्मा, रवि पटेल, जितेन्द्र शर्मा आदि साथ रहे।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

