कलेक्टर डॉ पाण्डेय के निर्देश पर समूहों की महिलाएं कर रही है मॉस्क तैयार

जिला पंचायत परिसर में आजीविका स्टोर से खरीद सकते हैं मॉस्क
देवास 27 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये मल्टीयूज फेस मॉस्क जिला पंचायत परिसर में संचालित आजीविका स्टोर से विक्रय किये जा रहे हैं। समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग 10 हजार मॉस्क तैयार किये गये हैं।
परियोजना प्रबंधक नेमचंद जाधव ने बताया कि इस केन्द्र के माध्यम से आम जनता व शासकीय, अर्ध शासकीय विभागों द्वारा थोक व खेरची में मॉस्क खरीदे जा रहे हैं। मॉस्क शासन द्वारा निर्धारित दर पर उपलबध कराये जा रहे हैं। समूहों द्वारा तैयार फेस मॉस्क को पूरे दिन उपयोग कर, सुखाकर, प्रेसकर पुन: उपयोग में लाया जा सकता है। आजीविका स्टोर प्रतिदिन 10 बजे से सायं 7.00 बजे तक खुला रहता है कोई भी व्यक्ति, संस्था, विभाग आवश्यकता अनुसार मॉस्क खरीद सकता है। स्व सहायता समूहों की सदस्य स्वयं विभिन्न ग्रामों से पुलिस के साथ समन्वय कर मॉस्क लेकर आजीविका स्टोर पहुंचती हैं और मॉस्क जमा कर वापस ग्राम में जाकर मॉस्क बनाने का कार्य करती हैं। मॉस्क इकट्ठा कर लाने वाली महिलाओं में रूबिना बी ग्राम गुजरबापच्या, अरूणा अकबरपुर, चिन्तामणी दतोत्तर, सुनीता गोस्वामी महुखेडा, रजनी फावड़ा, शहनाज ग्राम सतकली शामिल हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply