देवास। शहर के शौकिया गायकों के ग्रुप गीतांजलि का 15 वा सिंगिंग कार्यक्रम 28 मार्च 2020 (शनिवार) को ऑनलाइन शाम 6 बजे से प्रारंभ होकर रात 8 बजे व्हाट्सप ग्रुप पर सम्पन्न हुआ।
कॉरोना वायरस से बचाव हेतु जहां सारा देश लॉक डाउन तथा जनता कर्फ्यू के चलते अपने घरों में सुरक्षित रहकर देश की बेहतरी के लिए दृढ़ संकल्पित है, वहीं गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप भी इसका पुरजोर समर्थन करता है। इसी परिपेक्ष्य में ग्रुप के सिंगिंग कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन व्हाट्स ऐप के माध्यम से किया जिसमें ग्रुप के अधिकतर सुरीले सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अपने अपने गीत अपने घरों से रिकॉर्ड करके भेजें गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान एक भी श्रोता नहीं फिर भी सुपरहिट कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यो ने एक से बढ़कर एक सोलो गीत प्रस्तुत कर एक दूसरे का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शहर के तथा इंदौर और उज्जैन से भी कई शौकिया गायक ऑनलाइन उपस्तिथ हुए।
इस कार्यक्रम में लगभग 32 सुमधुर सोलो गीतों की सफल प्रस्तुति दी गयी। शौकिया गायकों के भीतर छुपे कलाकार को एक पारिवारिक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गए गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप में प्रत्येक माह कराओके ट्रैक्स पर आधारित प्रोग्राम किये जाते है। जहाँ परिवार के साथ बैठकर संगीत का मजा उठाया जाता है।
कार्यक्रम में डॉ कृतिका पुंडलिक, दिलीप तिलक, हर्षदा चलिसगांवकर (उज्जैन), मनीष उपाध्याय, दुर्गेश यादव, शैलेन्द्र जोशी, मनोज दुबे, अनिल नायक, अभय मुले, जितेन्द्र शुक्ला, रोहित टाकलकर, ज्योति दुबे, संजय सोनी, डॉ अनुराधा सुपेकर, चरणजीत अरोरा जी, डॉ जुगल राठौर, उदय टाकलकर, रंजना चव्हाण, सतीश शर्मा (इंदौर), त्रिशा टाकलकर, ममता पाटणकर, वैशाली पाटणकर, प्रवीण पाटणकर, उदय तेलांग (इंदौर),मीना मजूमदार, कमलेश चतुर्वेदी, मदन गुप्ता (इंदौर), नवीन सोनी, मंधार मुले, अजय करमरकर (इंदौर) आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक एकल गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य और संगीत की जानकार श्रीमती सनेहमंजिरी भागवत द्वारा, पुणे से ऑनलाइन ही सभी गायकों का विभिन्न मापदंडों पर गायन का परीक्षण किया गया तथा अंत मे उदय टाकलकर को (अनवर सा के गाए गीत हमसे का भूल हुई पर) सिंगर ऑफ द डे चुना गया एवम् ग्रुप द्वारा उन्हें पारितोषिक के रूप में सम्मानजनक राशि ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर हर्षदा चलूसगांवकर ,तृतीय स्थान पर अभय मुले, रंजना चव्हाण, चौथे स्थान पर सतीश शर्मा अनिल नायक एवम् पांचवे स्थान पर ज्योति दुबे, मनीष उपाध्याय, जितेंद्र शुक्ला, चरणजीत अरोरा, नवीन सोनी,एवं जुगल किशोर चयनित किए गए, रात्रि 8 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ।