देवास। देश में आज कोरोना नामक महामारी से मज़दूर ओर ग़रीब लोग बहुत प्रभावित हो रहे है। इसी बीच संस्था हेल्पिंग हैंडस ने देवास सहित पीथमपुर, धार, उज्जैन में मज़दूरों ओर झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों की मदद के लिए उनको भोजन कराया और बिस्कुट के पैकेट भी बाटें। संस्था अध्यक्ष शुभम विजयवर्गीय ने बताया की भोजन बाटने के समय पुलिसकर्मी भी संस्था के साथ उपस्थित थे। संस्था ने झुग्गी बस्ती में जाकर उनको कोरोना से बचने के तरीक़े भी बताए और अपना हेल्पलाइन नम्बर भी दिया। जिससे वो संस्था को सीधे ज़रूरत के समय बुला सकते है। यह कार्य संस्था पिछले कुछ दिनो से कर रही है।इसी के साथ संस्था रोज़ नगर निगम में भी 50 पेकेट भोजन के दे रही है। इस अवसर पर संस्था के भूपेन्द्र मोर्या, प्रदीप करील, राहुल बिरला, महेश जयसवाल, मनीष कुमावत, अभिषेक विजयवर्गीय, अंकित सिंह आदि उपस्थित थे।
Related Posts '
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...

