देवास। एक और पूरा देश सहित हमारा शहर कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से मुकाबला कर रहा है वहीं दूसरी ओर मुनाफा कमाने वाले इस विषम परिस्थिति का लाभ उठाते हुए मुनाफा कमाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं रोजमर्रा के काम आने वाली खाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे शीघ्र ही महंगाई को कंट्रोल करें व सब्जियों के दाम निर्धारित करें वर्तमान में इंदौर उज्जैन रतलाम में सब्जियों के दाम निश्चित किए गए हैं। कोरोंना संक्रमण के पहले जो टमाटर ₹20 किलो मिलते थे वह ₹40 आलू ₹15 से 25 से ₹30 किलो करेले 40 से ₹60 गिलकी 40 से ₹60 तुवर दाल 90 रू से बढ़कर 100 रुपए मूंग दाल ₹80 से बढ़कर ₹120 तेल 85 से ₹110 शक्कर 38 से ₹42 बेसन 80 से ₹100 चना दाल 55 से ₹70 वही चावल में अनेक तरह की क्वालिटी होने से इनके भाव अलग-अलग है वह भी बढ़ चुके हैं । शहर कांग्रेस ने मांग की है कि कलेक्टर श्री पांडेय शीघ्र ही इस दिशा में कदम उठाते हुए महंगाई को कंट्रोल करें एवं सब्जियों के दाम निर्धारित कर दें जिससे लोगों को अत्याधिक कीमत नहीं चुकाना पडे।
Related Posts '
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...
30 SEP
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल आवेदकों को लौटाए
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल...
28 SEP
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
26 SEP
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक विद्यार्थी-एक वृक्ष अभियान में 156 पौधों का रोपण
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक...

