सामाजिक संस्थाओं से भोजन पैकेट प्राप्त कर गरीब व झुग्गी बस्ती में जरूरतमंद लोगो को भोजन उपलब्ध करा रही है नगर निगम टीम

नगर निगम टीम द्वारा शहर के सम्पूर्ण क्षेत्रो व रैन बसेरो मे किया जा रहा है सेनेटाईजेशन का कार्य देवास 10 अप्रैल 2020/ शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ द्वारा अपने सामाजिक दायित्वो का निर्वहन करते हुये शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लाॅक डाउन (कर्फ्यू) होने के कारण गरीब व झुग्गी बस्ती […]

नगर निगम टीम द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है सेनेटाईजेशन का कार्य

सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से भोजन के पेकेट प्राप्त कर नगर निगम टीम द्वारा जरूरतमंद लोगो को किया जा रहा है वितरण देवास 09 अप्रैल 2020/ शहर मे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ.श्रीकान्त पाण्डेय, एडीएम व निगम आयुक्त नरेन्द्र सुर्यवंशी द्वारा निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को समक्ष मे […]

अपर कलेक्टर ने शहर के किराना व्यापारियों की ली बैठक

अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा 08 व्यक्तियों पर प्रकरण दर्ज देवास 09 अप्रैल 2020/ अपर कलेक्टर/आयुक्त नगर निगम देवास नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा आज गुरुवार को शहर के किराना व्यापारियों की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष ली गई। बैठक में व्यापारियों द्वारा नगर निगम के मार्ग दर्शन में डोर […]

कलेक्टर डाॅ पाण्डेय ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की समीक्षा

सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं मेडिकल टीम को दिए निर्देश देवास 09 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय ने आज गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं मेडिकल टीम को निर्देशित किया कि कोरोना संदिग्ध की जानकारी मिलने पर सभी सर्विलांस टीमे त्वरित कार्यवाही […]

अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस देवास में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षण

देवास। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सुधा श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन की निरंतरता अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। परन्तु लॉक डाउन की स्थिति में इस निरन्तरता को बनाये रखना कठिन है। इसलिये महाविद्यालय ने छात्रों को ऑन लाइन शिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के ऑन लाइन समूह बनाये […]

आपदा राहत में गायत्री परिवार के परिजनों के सामूहिक प्रयास से निरंतर भोजन पैकेट की व्यवस्था

प्रशासन के सहयोग से गरीब बस्तियों में प्रतिदिन लगभग 150 से 180 भोजन पैकेट का वितरण देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं निर्देश में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा देवास द्वारा आपदा राहत में गायत्री परिवार के परिजनों के सामूहिक प्रयास से निरंतर प्रशासन के सहयोग से गरीब बस्तियों में प्रतिदिन […]

कोविड-19 महामारी के इस दौर में कोर्ट की कार्यपद्धति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए दिशा-निर्देश

देवास। सीमा शर्मा जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) उज्‍जैन संभाग ने बताया कि माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिनांक 06.04.2020 को सुओमोटो रिट (सिविल) क्रमांक 13/2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान कोर्ट के कामकाज को विडियो कान्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है। ये दिशा-निर्देश भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 142 के द्वारा […]

लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम और घर के काम के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ा, मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करें

-एक्सरसाइज करने से शरीर में एंड्रोफिन बढ़ता है, जो तनाव कम करने में मदद करता है -खाली समय में अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस दें, रुटीन में कुछ आदतों को शामिल करें DEWASTIMES Apr 09, 2020, 08:25 AM वेनेसा मारिन. साइकोथेरेपिस्ट वेनेसा मारिन के मुताबिक कोरोनावायरस के कारण हमारे जीवन में काफी तनाव आ गया […]

देवास की फल सब्जी मंडी बंद करने के आदेश

देवास 09 अप्रैल 2020/ भारसाधक अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति देवास अरविंद चौहान ने बताया कि कोरोनो वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु एवं संभावित संकट को टालने के लिये आगामी आदेश तक देवास की फल सब्जी मंडी में नीलामी कार्य स्थगित किया गया है व […]

देवास जिले में तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए, दो देवास शहर में, एक हाटपिपलिया में

देवास। देवास जिले में तीन मरीजों को कोरोनावायरस पाया गया है। देर रात आई रिपोर्ट में देवास के पीठा रोड निवासी एक महिला, नाहर दरवाजा क्षेत्र के एक व्यक्ति और हाटपिपलिया के शीतला माता मार्ग निवासी एक व्यक्ति को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार देवास की पीठा रोड निवासी […]

बैंक ग्राहकों के लिए प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक खुले रहेंगे

देवास 08 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने पूर्व में जारी आदेश को निरस्त करते हुए समस्त बैंक शाखाओं एवं बैंक कार्यालयों का समय ग्राहकों के लिए प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक का समय तथा प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक कार्यालयीन समय नियत किया है । उक्त आदेश […]

जिला प्रशासन ने पशु पालन विभाग के सहयोग से निराश्रित गोवंश के लिए की चारा व भूसा की व्यवस्था

कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने निराश्रित गोवंश को खिलाया चारा देवास 08 अप्रैल 2020/ जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉक डाउन की स्थिति में लोगों को आवश्यक वस्तुएं एवं सेवाएं उनके घर पर ही पहुंचाई जा रही है। ऐसी स्थिति में नगरीय क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की भी जिला प्रशासन द्वारा चिंता […]

देवास शहर में लॉक डाउन का हो रहा है सख्ती से पालन

कलेक्टर व अन्य अधिकारी प्रतिदिन भ्रमण कर ले रहे हैं लोग डाउन किए पालन की स्थिति का जायजा देवास 8 अप्रैल 2020/कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा देवास शहर में लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है । देवास शहर में बुधवार को घंटाघर, भोपाल चौराहा […]

मुख्यमंत्री चौहान ने पेंशनरों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किये 562 करोड़

देवास 08 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से विभिन्न पेंशन योजनाओं की दो माह की 562 करोड़ रुपए की राशि पेंशनरों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। इससे 46 लाख 86 हजार 173 पेंशनर्स लाभान्वित हुए। सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर एन.आई.सी. सुनील जैन, संचालक जनसम्पर्क ओ.पी. श्रीवास्तव आदि इस अवसर पर उपस्थित थे। […]

अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी दण्डात्मक कार्यवाही देवास 08 अप्रैल 2020/ मध्यप्रदेश अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम , 1979 के तहत अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने का प्रतिषेध किया गया है। जिसमे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थकर्मी, स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडिकल उपकरणों की बिक्री , संधारण […]

संगठन के युवाओं द्वारा गांव के घरों को किया जा रहा सैनिटाइजर

देवास। जय मां भवानी युवा राजपूत समाज संगठन द्वारा कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए सतर्कता अपनाई जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह राजपूत जीवाजीपुरा ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष श्रवण सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, लाला जी, नरेंद्र सिंह एवं राकेश द्वारा ग्राम निजामड़ी, तुमड़ावदा, हैबतपुरा, बरखेड़ा, भनोली, जीवाजीपुरा […]

दुर्गावाहिनी की बहनो ने मास्क बनाकर वितरित किए

देवास। विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी की बहनो द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सोनकच्छ के प्रगति नगर एवम पार्वती विहार में बहनों ने स्वयं मास्क बनाकर वितरण किया। जिसमें दुर्गावाहिनी की सोनकच्छ की प्रखंड की सहसंयोजिका बबिता कौशल, शीला पांचाल सीमा पांचाल, संध्या सोनी एवम नंदिनी जाट ने […]

कलेक्टर डॉ पांडेय ने नगर निगम के सफाई कर्मियों को वितरित की सुरक्षा किट

देवास 8 अप्रैल 2020। कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पांडेय ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में नगर निगम देवास के सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट के रूप में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त व एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम अरविंद चौहान व अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर डॉ पांडेय ने इस अवसर […]

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दिए 10-10 लाख

देवास 07 अप्रैल 2020/ राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दस-दस लाख रुपए दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स के स्टेट बैंक खाता क्रमांक 2121PM20202 में 10 लाख रुपये एवं मध्यप्रदेश शासन के कोरोना रिलीफ फंड के स्टेट बैंक खाता क्रमांक 10078152483 में 10 लाख रुपये विवेकाधीन कोष से जमा कराए हैं। राज्यपाल […]

कोरोना से जंग की असली योद्धा है पुलिस- मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने फोन पर पुलिसकर्मियों से की बातचीत देवास 07 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के भिन्न-भिन्न शहरों के पुलिसकर्मियों से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के हाल-चाल जाने और उनके शहरों में कोरोना के विरुद्ध चल रहे युद्ध के बारे में जानकारी ली। इस बातचीत में […]