देवास 20 जून 2020/ कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए एनआरएलएम एवं कृषि विभाग द्वारा कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि संगोष्ठी कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष देवास जिले में NRLM के समूह सदस्यों के गरीब लघु-सीमांत कृषको के 650 परिवार को कृषि विभाग की बीज ग्राम, अन्नपूर्णा, सूरज धारा योजना के तहत सबसीडी एवं अनुदान पर 8 किलो ग्राम सोयाबीन के 105 कट्टे एवं 30 किलोग्राम सीयोबीन आदि के कट्टे कृषि विभागीय के समन्वय से प्राप्त हुए हैं। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र से भी 10 किसानों को हायब्रिड 06 किलोग्राम का अरहर बीज भी प्राप्त हुआ है।
कृषि संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ श्री पंकजसिंह द्वारा खरीफ सीजन में उन्नत बीज बुआई, पौधारोपण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कृषि संगोष्ठी कार्यक्रम में जनपद सीईओ अफसर खान, एसएडीओ श्री बी.एल. ठाकुर, डीपीएम एनआरएलएम नेमचंद जाधव, जिला प्रबंधक पंकजसिंह वि.ख. प्रबंधक विरेन्द्र चौहान, विजय बावस्कर, विवेकत्रिवेदी, इमरान खान उपस्थित थे।