ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम

ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम

देवास। ज्ञान सागर इंटरनेशनल विद्यालय ने इस वर्ष CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता प्राप्त की है। कुल 29 विद्यार्थियों में सभी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय की छात्रा झलक पाटीदार ने 97.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परिणामों की श्रृंखला में 4 छात्राओं ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 90 से 95% के बीच 5 विद्यार्थी, 85 से 90% के बीच 4 विद्यार्थी, 80 से 85% के बीच 5 विद्यार्थी, 75 से 80% के बीच 2 विद्यार्थी तथा 70 से 75% के बीच 3 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है। विद्यालय के निदेशक श्री महेश थाहिरानी एवं प्राचार्या श्रीमती रेखा सिंह एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का प्रमाण है।

Post Author: Vijendra Upadhyay