सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम
देवास। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, देवास का कक्षा दसवीं सीबीएसई बोर्ड का परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपनी लगन, अनुशासन और सतत परिश्रम के बल पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत प्रथम श्रेणी रहा। विद्यालय के कुल 109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। टॉप रैंक होल्डर के 97% अंक रहे।
मेधावी विद्यार्थियों में विदुषी तिवारी (97%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अथर्व चौहान (96.8%) रहे, जबकि तृतीय स्थान पर आरना जोशी (96.6%) एवं ऋतिक डाबी (96.6%) रहे। इन विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर निशा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया।

