देवास। शहर में मजदूर वर्ग एवं बिना मास्क पहने आम नागरिकों को मास्क प्रदान करने हेतु शहर की सामाजिक स्वयंसेवी संस्था द्वारा निशुल्क मास्क वितरण के लिए मास्क बैंक में मास्क दान किए गए। सामाजिक संस्था के सहयोग एवं निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा शहर के वार्डो एवं मुख्य मार्गो पर मास्क का वितरण किया जा रहा है तथा सहयोगी संस्था डिवाईन मेनेजमेंट द्वारा कोरोना चेन बनाकर नागरिको को मास्क का उपयोग अनिवार्य है बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले समझाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा प्रति वार्ड में मास्क वितरण के साथ ही समझाईश दी जाकर आम लोगों को कोरोना के संक्र मण के प्रति बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है। बिना मास्क पहने घर से निकलने वाले राहगिरों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत 6800 रू की चालानी कार्यवाही की गई। समाज सेवी संस्था द्वारा निशुल्क मास्क वितरण हेतु मास्क बैंक के लिए मिल्क एसोसिएश द्वारा 200, किराना एसोसिएशन द्वारा 200 तथा धर्मेन्द्रसिंह बैस द्वारा 500 मास्क प्रदान किए गए।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...

