भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित

देवास। भारतीय संस्कृति के अनुसार गुरु शिष्य परंपरा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम विजयागंज मंडी के पास स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण करके किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय संचालक कीर्ति चव्हाण एवं स्कूल प्राचार्य ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य आयुषी पोल का सम्मान डॉ मीना राव द्वारा उसके पश्चात भारतीय परंपरा के अनुसार 16 शिक्षकों का सम्मान छात्रों द्वारा तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट कर किया गया और चरण स्पर्श करके अपने गुरुओं (शिक्षकों) का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। साथ ही शिक्षा में श्रेष्ठ, कला, एवं खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों निशा चौधरी, राघव व्यास, प्रिंस हनोतिया, दृष्टि बेडवाल, यश पाटीदार, दनीषा शिंदे, लव पाटीदार यशवीना कुमावत, नैतिक सुनवानिया, काव्या मालवीया, ऋषिका पवार, नईम पटेल को मेडल देकर अभिनंदन किया गया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ कीर्ति चौहान ने प्रदान करते हुए बताया की गुरुओं का सम्मान एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है। शाखा अध्यक्ष सुरेश डसानिया ने बताया की गुरु समाज का निर्माता है और शिष्य समाज का भविष्य है। वहीं परिषद सचिव हेमंत वर्मा ने सफलता के तीन मंत्र बताएं की खुद से वादा, मेहनत ज्यादा, और पक्का इरादा, यदि हो तो विद्यार्थियों को सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता और कहा की भारत विकास परिषद का यह प्रकल्प देश के विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, एवं एक अच्छे नागरिक बने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस अवसर पर परिषद सदस्य निर्मला डसानिया, विक्रम आपटे, वृषाली आपटे, अजय पंडित, सुषमा पंडित, रीता जाधव, सारिका मुकाती, दिनेश कुमार बावने, गोपाल पंडित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमलता शर्मा ने किया तथा अंत में आभार मीनू जायसवाल ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay