मालवा एवं निमाड क्षेत्रों में आयात निर्यात को प्रोत्साहन हेतु वेबिनार का आयोजन

इन्दौर विगत वर्षो में आयात – निर्यात के क्षेत्र में न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि मध्यभारत के प्रमुख स्थान के रूप में विकसित हुआ है। कार्गो सुविधा व शासन की विभिन्न प्रोत्साहनकारी योजनाओं के कारण यहाॅं से रेडीमेड वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण आधारित उत्पादों से लेकर कृषि उपज, औषध, पुष्पउत्पादन, हस्तशिल्प उत्पाद आदि सभी वस्तुओं का बहुतायत में निर्यात किया जा रहा है और अपेक्षा की जा रही है कि इसमें निरंतर वृद्वि होगी।

इन्हीं संभावनाओं को दृष्टीगत् रखते हुए सेडमैप द्वारा पाॅंच दिवसीय आयात निर्यात प्रबंधन एवं प्रपत्रीकरण कार्यक्रम का वेबिनार के माध्यम से आयोजन आगामी 18 अगस्त से किया जा रहा है। कार्यक्रम में आयातक अथवा निर्यातक कम्पनी के गठन प्रक्रिया के साथ-साथ अन्तराष्ट्रीय बाजार में कार्यरत् विश्वसनीय आयातक अथवा निर्यातकों की खोज प्रक्रिया, बैको के माध्यम से अन्तराष्ट्रीय भुगतान, प्रभावी व्यवसायिक सौदेबाजी, माल बीमा, भुगतान – सुनिष्चितता बीमा आदि सभी विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही भारत शासन द्वारा इस क्षेत्र मे लागू प्रोत्साहनकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण हेतु आयात-निर्यात के क्षेत्र मे गहन अनुभवी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जिनके द्वारा मार्गदर्शन के साथ-साथ आयात – निर्यात व्यवस्थाओं में भी सक्रिय सहयोग दिया जाता रहा है।

कार्यक्रम मे सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र कार्यरत् उद्यमी स्वयं नामांकन करवा सकते है अथवा अपने अधिकारियों को नामांकित कर सकते है। इसके अलावा प्रबंधन क्षेत्र में अध्ययनरत् युवा भी प्रशिक्षण के पात्र होगें। आवेदन प्रक्रिया व अधिक जानकारी हेतु सेडमैप प्रशिक्षक सुश्री नीता पंत से मोबाइल नं. 8839473425 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Post Author: Vijendra Upadhyay