- पुलिस केम्प असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ
- मार्ग पर लाइट ओर पानी की व्यवस्था भी नहीं
- कांटेदार पौधे की झाड़िया भी पाथवे मार्ग पर लटक रही है
देवास टाइम्स। माता टेकरी पाथवे पर फॉरेस्ट ओर नगरनिगम कर्मचारी की लापरवाही से वहां असुविधा सामने नजर आ रही है। सुबह घूमने वालो लोगो ने बताया कि आवारा कुत्ते, सुवर वहां घूमते है, जिस पर नगर निगम का ध्यान नहीं है। सुअर द्वारा पौधे खराब किये जा रहे है। कांटेदार पौधे की झाड़िया भी पाथवे मार्ग पर लटक रही है जिससे घूमने वालो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वही पुलिस के केम्प लगे है लेकिन वह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है, वहां लाइट भी बन्द है जिस कारण शाम 7 बजे के बाद अंधेरा होने पर पाथवे पर घूमना बहुत रिस्की हो गया है। दिनभर लड़के – लड़किया यह वहा बैठे हुए मिलते है। जिससे आने वाले यात्रियों ओर दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वही धुनि वाले गेट पर पीने के पानी का नल है उसमें 8 दिन से पानी नही है। पुलिस वालों की ड्यूटी जरूर है वहां पर वो ऊपर पुजारियों के साथ या कण्ट्रोल रूम में बैठे रहते है। धुनि द्वार के पास गार्डन में दिनभर गाये चरती हुई रहती है, इसकी कई बार सूचना दी गई नगर निगम को लेकिन फिर भी कोई देखरेख नही हो रही है।
अगर ऐसा ही चलता रहा तो देवास माता टेकरी के पाथवे मार्ग की दुरदर्शा ओर खराब होती जाएगी। प्रशासन को यहां ध्यान देना जरूरी है और ड्यूटी दे रहे कर्मचारियो पर नजर रखना जरूरी है ताकि वह अपना दायित्व ठीक से निभा पाए।


