देवास जिले में सद्भावना दिवस पर कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई प्रतिज्ञा

देवास, 20 अगस्त 2019/ सद्भावना दिवस पर कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला द्वारा कलेक्‍टर कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई।
  कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सभी को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई। सद्भावना दिवस पर देवास जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay