देवास जिले में डिजिटल मार्केटिंग पर 05 दिवसीय वेबीनार का आयोजन करेगा सेडमैप

प्रशिक्षण के लिए 22 अगस्‍त तक करे आवेदन

———–

      देवास, 20 अगस्त 2020/ सेडमैप प्रशिक्षिका सुश्री नीता पन्‍त ने बताया कि सेडमैप द्वारा डिजिटल मार्केटिंग पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण वेबीनार के माध्यम से दिया जा रहा है। जिसमें सर्च इंजन, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग, विडियों प्रमोशन, पे पर क्लिक, एप प्रमोशन आदि विधाओं मार्गदर्शन दिया जाएगा। सेडमैप द्वारा इन्दौर व उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों में कार्यरत् उद्यमी अथवा उनके प्रतिनिधि, प्रबंधन व अन्य विधाओं में अध्ययनरत् छात्रगण प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। पंजीयन हेतु आवेदन 22 तक किए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए सेडमैप की प्रशिक्षिका सुश्री नीता पन्त से मोबाइल नम्‍बर 8839473425 पर सम्पर्क किया जा सकता है।     

उन्‍होनें बताया कि इलेक्ट्रॉनिक युग के दौर में आज औद्योगिक व व्यवसायिक क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे हैं। विगत् वर्षो में बदलते समय के साथ साथ मार्केटिंग के तौर तरीकों में भी व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है। देश के कोने-कोने तक इन्टरनेट की उपलब्धता ने ग्राहकों की खरीद प्रवृति कों पूर्णतया बदल कर रख दिया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर लग्जरी उत्पादों तक की खरीद आज ऑनलाईन की जा रही है। इसी कारण ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए ही डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में फायदेमंद सौदा बनता जा रहा है। इंन्टरनेट आधारित इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभिन्न माध्यमों सें अपने उत्पाद या सेवाओं का प्रचार प्रसार कर उद्यमी भौगोलिक सीमाओं के परे जाकर विश्‍व के किसी भी कोने तक अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकता है। परंपरागत मार्केटिंग के बनिस्पत डिजिटल मार्केटिंग अधिक प्रभावी है एक तो इसके परिणाम अपेक्षाकृत तीव्र बिक्री के रूप में मिलते है, साथ ही लागत भी कम आती है। बस आवश्‍यकता इस बात की है कि हमें वातावरण व ग्राहकों की बेहतर समझ हों जिसका विश्‍लेषण कर विभिन्न सर्च इंजन, सोशल मिडिया आदि प्लेटफार्म पर सही समय व सही तरीके से विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार कर सके ।

Post Author: Vijendra Upadhyay