देवास। विजयादशमी पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को महाविद्यारलयीन विद्यार्थियों का संचलन राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड से निकाला गया। अपरान्ह 4 बजे क्लब ग्राउंड पर स्वयं सेवक एकत्रित हुए और लगभग साढ़े 5 बजे संचलन प्रारंभ हुआ। इस संचलन में सिर्फ महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी पूर्ण गणवेश में शामिल हुए थे। 5 घोष के साथ निकले इस संचलन में सैकड़ों स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। संचलन भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, गांजा भांग चौराहा, नावेल्टी चौराहा, अलंकार मार्केट, पीठा रोड, चूड़ी बाखल, कुमार गली से होते हुए एबी रोड पर पहुंचा और यहां से पुन: राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड पर आकर संचलन का समापन हुआ। संचलन का जगह-जगह विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही अनेक परिवारों ने अपने-अपने घरों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
Related Posts '
14 SEP
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति और उल्लासमयी भावना का उत्सव
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति...
13 SEP
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को प्रतिष्ठित समावेश स्कूल अवॉर्ड सम्मान
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को...
12 SEP
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो...
08 SEP
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा...
07 SEP
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर...

