मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित

देवास। मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला देवास एवं पद्मजा स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07 सितम्बर को स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता आयोजित की गई और दिनांक 08 सितम्बर को पुरुस्कार वितरण किया गयाI देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने साहित्यिक विधाओं जैसे काव्यपाठ, एकल लोकगीत, वादविवाद तथा चित्रांकन से शब्दांकन में प्रतिभागिता की एवं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का प्रारम्भ पद्मजा स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआI पुरुस्कार वितरण समारोह डॉ संध्या वाजपेयी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शा महाविद्यालय इंदौर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अशोक वाजपेयी, पूर्व प्राचार्य, शा महाविद्यालय इंदौर रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार मनीष वैद्य रहे! प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध भू-जल वैज्ञानिक हिमांशु कुमावत, लेखिका श्रीमती मंजू जैन, साहित्यकार श्रीमती मीना विजयवर्गीय सम्मिलित रहेI अतिथि परिचय जिला प्रचार समिति के संयोजक श्रवण कानूनगो द्वारा दिया गया! अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ संध्या वाजपेयी ने हिंदी भाषा के उत्थान के लिए विशेष रूप से कन्याओ को प्रेरित किया। विशेष अतिथि मनीष वैद्य ने लुप्त हो रही लोकभाषाओ पर चिंता व्यक्त करते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को इनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया! मुख्य अतिथि डॉ अशोक वाजपेयी ने विद्यार्थियों से परिसंवाद करते हुए अपनी मात्र भाषा को जीवन में सबसे अधिक महत्त्व देने की शिक्षा दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में डॉ कोमल जैन, सुश्री रेखा वर्मा, प्रेमनाथ तिवारी आदि शामिल रहे। प्रतिभागियों में छात्रा हर्षिता चौधरी और पीनल पटेल ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष एवं विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आदित्य दुबे ने लोकगीत, ओशिन चौधरी ने काव्यपाठ एवं शालिनी सरकार ने चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार विजेताओं को ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में म.प्र. राष्ट्रभाषा समिति जिला देवास के उपाध्यक्ष स्वप्निल जैन ने धन्यवाद् भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र भाषा प्रचार समिति जिला देवास की उपाध्यक्षा सोफिया कुरैशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विकास देशमुख शशिकांत नकसवाल, प्रतीक्षा वर्मा, अपूर्वा प्रचंड एवं हिमांशु जैन का विशेष योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay