देवास। विश्व पृथ्वी दिवस पर हिन्द फौज ने श्रीजी विहार एवं अमोना नगर में हर घर सैनिक-हर घर पौधा मुहिम के साथ पौधा रोपण किया। कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि हिन्द फौज द्वारा 1,00,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। जिसमें हर घर सैनिक हर घर पौधा का नारा दिया गया है। इसमें हम वो पौधे लगाते हैं जो फल देते है। इसे हर मनुष्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी छाँव और भोजन मिलेगी। इसी उद्देश्य के साथ श्रीजी विहार कालोनी में पौधा रोपण किया गया। जिसमें कालोनी के सदस्य मनोज विश्वकर्मा, सन्तोष शर्मा, दीपक कुमावत ने सहयोग किया। इस दौरान मनोज विश्वकर्मा को हिन्द फौज सैनिक का पद दिया गया। मुख्य अतिथि हिन्द फौज सैनिक एवं भाजपा जिला मंत्री विकास गिरी, सीमा गिरी (पटवारी) एवं दीपिका बोरिवाल (पटवारी) ने पौधे लगाए गयें। वहीं अमोना में लखन नायक के घर पर पौधा रोपण किया गया। उन्हे भी हिन्द फौज सैनिक का पद सौंपा गया। इस दौरान हिन्द फौज सैनिक महेन्द्र सेंधव, गोपाल ठाकुर, रितिक शर्मा एवं देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश शर्मा उपस्थित थे।
Related Posts '
23 OCT
फोटो एडिट कर इंस्ट्रा ग्रुप में वायरल करना पड़ा भारी
- चार छात्र के खिलाफ हुआ मामला दर्ज देवास। सिविल...
22 OCT
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 26 स्वर्ण पदक के साथ देवास बना ओवरऑल चैंपियन
देवास। मंदसौर के मनोरम कौशल्या रिसोर्ट में आयोजित...
22 OCT
सीआईए के छात्रों ने किया कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीआईए के छात्रों ने किया कबड्डी प्रतियोगिता में...
18 OCT
सुविधाओं का लाभ लेकर मन लगाकर पढ़ें और बेहतर समाज के निर्माण में भागीदार बनें:- गुप्ता
----------- देवास, 18 अक्टूबर 2024/ स्कूलों को उद्योगों और...