
भोपाल रोड देवास स्थित, सेन थॉम एकेडमी के छात्रों ने चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल लैंडिंग को देखा। ऐसी व्यवस्था की गई थी ताकि छात्र चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल की महत्वपूर्ण सॉफ्ट लैंडिंग को लाइव देख सकें। इस बड़ी सफलता के बाद छात्रों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भाषण सुना और भारत के गौरवशाली क्षण एवं देशभक्ति से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। प्रबंधन ने छात्रों और स्टाफ सदस्यों के बीच मिठाइयांँ बांँटीं।

