शांति समिति के सदस्य काजी ने ही शहर की शांति भंग करने की कोशिश

-हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के बाद काजी पर धाराएं बढ़ाई

देवास। सिल्वर कालोनी में काजी की पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार को शहर काजी अबूल कलाम ने गोली बारी की था। वही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजननों ने औद्योगिक थाने पर एकत्रित होकर घेराव किया था। इस मामले में शहर काजी की रिपोर्ट पर 8 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। गुरुवार को हुए मामले को लेकर सिल्वर पार्क कालोनी में असमाजिक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाते हुए भय का माहौल निर्मित किया जा रहा था।

इसी को लेकर शुक्रवार को हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में औद्योगिक थाने पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया को ज्ञापन दिया था। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, तब कहीं जाकर शाम करीब 5 बजे पुलिस ने शहर काजी अबूल कलाम के खिलाफ मामूली धारा 294, 336 में प्रकरण दर्ज कर लिया।
जब इस मामले की जानकारी थाने के बाहर खड़े हिंदू संगठन के कार्यकताओं को लगी तो उन्होंने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों से मांग की कि काजी के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए, किंतु पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिससे आक्रोशित होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।
इस दौरान पुलिस ने कई बार समझाइश की कोशिश की, किंतु कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। उधर इस जाम के कारण इंदौर रोड पर लगभग 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसमें हजारों लोग परेशान होते रहे। आखिरकार दो घंटे बाद एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा।
इस आश्वासन के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शनिवार की 11 बजे तक धारा नहीं बढ़ी तो 12 बजे के बाद देवास बंद किया जाएगा।

– रात को विधायक पहुंची थी पुलिस अधीक्षक कार्यालय

रसूलपुर चौराहा पर जिस समय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जाम किये हुए थे और पुलिस उन्हें हटाने की जद्दोजहद कर रही थी। उस दौरान रात करीब 8 बजे देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, उनके पुत्र विक्रमसिंह पवार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से उनके कक्ष में करीब 1 घंटे तक चर्चा की। इस दौरान विहिप के कुछ पदाधिकारी भी उनके साथ थे।
कक्ष से बाहर निकलने के बाद विधायक ने सिर्फ इतना कहा कि पुलिस प्रशासन नियमानुसार कार्यवाही कर रहा है और मेरा दोनों समुदाय से आग्रह है कि शहर में शांति बनाए रखे।

-काजी की रिवाल्वर के साथ हुई तस्वीर वायरल

गुरुवार को विवाद के दौरान शहर काजी अबूल कलाम ने अपनी रिवाल्वर से हवाई फायर करने की बात सामने आई थी। हालांकि उस समय पुलिस ने इसे नकार दिया था, किंतु देर रात को शहर काजी की रिवाल्वर के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सीसीटीवी फूटेज की इस तस्वीर के आधार पर व क्षेत्रवासियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया।

शनिवार को काजी पर बढ़ाई धाराएं

हिन्दू संगठन के लोग सुबह 11 से ही चामुंडा कांप्लेक्स पर एकत्रित हो गए थे। वहा उन्होंने नारे बाजी कर प्रशासन से काजी के खिलाफ धाराएं बढ़ाने की माग की। बाद में विधायक पुत्र विक्रम सिंह पवार भी हिंदू संगठनों के पास पहुंचे।
प्रशासन द्वारा कोर्ट में फरियादी के 164 में बयान करवाए गए। बयान के आधार पर्व काजी अबुल कलाम फारूखी पर धारा 307 और 25 आर्म्स एक्ट, एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay