बजरंग चौराहे पर स्थापित राम टावर से गूंजेगी रामधुन


हाटपीपल्या। नगर परिषद द्वारा नगर के सौन्दर्यीकरण के तहत बजरंग चौराहे पर हाईमास्ट लगाया गया है, जिससे बजरंग बली मंदिर के आसपास का क्षेत्र दुधिया रोशनी से रोशन हो रहा है। जो नगर ही नहीं अपितु जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक मनोज चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बजरंग चौराहे पर करीब 81 फीट ऊंचा टावर स्थापित किया गया है। जिसे राम टावर नाम दिया गया है। जिस पर साउंड सिस्टम लगाया गया है। उक्त टावर से बजरंग चौराहा एवं आसपास का क्षेत्र रातभर रोशन रहता है। उक्त टावर की ऊंचाई भी बढ़ाई जा सकती है। सुबह शाम उक्त टावर से सुमधुर आवाज में रामधुन बजेगी तथा हनुमान चालीसा का पाठ की सुनाया जाएगा। जिसमें किसी को कोई परेशानी नही होगी। साथ ही नगर परिषद की नागरिकों के लिए आवश्यक सूचनाओं का प्रसारण भी किया जाएगा। नगर परिषद की इसी अनूठी पहल को लेकर सोशल मीडिया एवं नगर में चर्चाएं हो रही है।

Post Author: Vijendra Upadhyay