पैदल अयोध्या जा रही शबनम व साथियों का देवास में जगह-जगह स्वागत


देवास। मुंबई से अयोध्या पैदल जा रही शबनम शेख व उसके दो साथी विनीत पांडे व रामानुज शर्मा मंगलवार को सुबह 9 बजे ग्राम क्षिप्रा से निकलकर देवास की ओर रूख दिया। इस दौरान शबनम का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भाव-विभोर होकर शबनम ने कहा कि मध्यप्रदेश खासकर देवास-इंदौर में उसे बहुत प्यार और सम्मान मिला है। मैं अभिभूत हूं देवास के लोगों द्वारा किए गए स्वागत से। शबनम ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि समूचे विश्व के है। उन्हें सबको मानना चाहिए। कुछ मौलाना मेरे अयोध्या जाने का विरोध कर रहे है और वीडियो भी जारी किये है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुझसे इस संबंध में डिबेट करें, मैं हर बात का जवाब दूंगी। अयोध्या जाना कोई गलत बात नहीं है। जब हमारे हिंदू भाई दरगाहों पर जाकर चादर चढ़ाते है, तो वही मौलवी उनका स्वागत करते है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करूंगी और उस भव्य मंदिर को देखूंगी, जिसे देखने की मेरी तमन्ना है। इसके पूर्व शबनम का क्षिप्रा से निकलने से पूर्व रघु भदौरिया, सचिन गोयल, मनोज पटेल आदि ने स्वागत किया तथा देवास की ओर रवाना किया। इसके बाद अमोना चौराहा पर पार्षद गणेश पटेल, विकास नगर में रघुनंदन समाधिया, मिश्रीलाल नगर चौराहा पर संस्था राम राम के शैलेंद्र सिंह पंवार, जीतू रघुवंशी, राजेंद्रसिंह गांधी, कोठारी नर्सिंग होम पर आनंद कोठारी, मनीष सेन इण्डेन गैस के राजा गंभीर नें स्वागत किया। मैनाश्री कॉम्प्लेक्स में दिव्य योग संस्था के योग गुरु राजेश बैरागी व अनिल सिकरवार सहित अन्य पत्रकारों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद नगर निगम गेट पर नगर निगम कर्मचारी संघ, टेकरी गेट पर जबरेश्वर सेवा समिति ने स्वागत किया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर शबनम व उसके साथियों का स्वागत किया गया। शाम को शबनम व उसके साथी भोपाल रोड से आगे के सफर की ओर रवाना हो गए। बुधवार को वे सोनकच्छ पहुंचेंगे।

Post Author: Vijendra Upadhyay