राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 26 स्वर्ण पदक के साथ देवास बना ओवरऑल चैंपियन

देवास। मंदसौर के मनोरम कौशल्या रिसोर्ट में आयोजित दसवीं जूनियर पेंचक सिलाट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर को संपन्न हुआ।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि मंदसौर में आयोजित दसवीं जूनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में देवास के खिलाड़ियों ने सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 26 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राफी  पर दसवीं बार भी कब्जा जमाया।जिन खिलाड़ियों  ने पदक प्राप्त किए है उनके नाम इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 
बालिका वर्ग: लक्षिता चौहान, भूमिका थेवर, अर्शी सोमानी, प्रतिज्ञा अर्ग्रिकल, वैष्णवी सूर्यवंशी,खुशी कौशल, हर्षिल पटेरिया, महिमा पटेल, जान्हवी सरकार,तनीशा सरकार
बालक वर्ग: अंशु पटेल, आयुष पटेल, जीत वाधेर,राज चौहान, भुविध थेवर,क्रिश अन्नामलाई, आर्य शिवस्वामी,विनीत कुमावत,हंसराज जयसवाल,मीत प्रजापति,मनीष विश्वकर्मा,अदम्य सिंह,अमर प्रताप सिंह कुशवाहा,शिवराज सिंह राठौड़।
रजत पदक विजेता खिलाड़ी आरव,पार्थ पाण्डे,संस्कार पाटीदार, यार्निका वर्मा, आयुष पटेल। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी
भूमिका थेवर, अक्स पाटीदार,विराज श्रीवास,राधिका मौर्य,अंशु पटेल।
सैनी इवेंट्स विजेता खिलाड़ी
टुगल इवेंट्स क्रिश अन्नामलाई, अंशु पटेल, हर्षील पटेरिया। गांडा इवेंट्स खुशी कौशल, प्रतिज्ञा अर्ग्रिकल। रेगू इवेंट्स बालक वर्ग
अंशु पटेल,आयुष पटेल, जीत वाधेर।
बालिका वर्ग- महिमा पटेल, जान्हवी सरकार हर्षिल पटेरिया।
मायसा सोनी, इक्शांत सरकार का प्रदर्शन सराहनीय रहा। निर्णायक दल में भूमिका जैन,दिशा रेड्डी ने पूरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को कंडक्ट किया।
मध्य प्रदेश निर्णायक दल में धैर्य पांडे,जय राव वाघमारे,जैनब खान,अमन रेटोलिया,सुदर्शना शेजगोंकर रहें। खिलाड़ियों की इस सर्व श्रेष्ठ उपलब्धि पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज  विक्रम सिंह जी पवार, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जी, सांसद महेंद्र सोलंकी जी ,महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव , लिखा निगम के सभापति रवि जैन जी नेता प्रतिपक्ष नेता मनीष सेन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के की सचिव श्री जैन सर, सहायक सचिव श्री यादव सर विकास सर और भोपाल के खेल विभाग के सभी पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी श्री हेमंत सुवीर जी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी, श्री अशोक साहू प्राचार्य, जावेद पठान, राम यादव पार्षद,संदीप जाधव (कोषाध्यक्ष), और यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी खिलाड़ी रेफरी कोच और पालकगण सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay