देवास। नगर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था माँ चामुण्डा टेकरी ग्रुप के चुनाव संवरक्षक कैलाश डागा एवं बाबुलाल मालवीय की उपस्थिति में निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष दिनेश एम भूतडा पप्पी एवं महासचिव सन्तोष दुबे चुने गए। संयोजक संजय हेतावल उपाध्यक्ष शिवाजी माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अरविन्द महाजन, मीडिया प्रभारी अमित तिवारी, संगठन मन्त्री प्रकाश भूतडा बनाये गये। कार्य समिति में दिनेश बी भुतडा, कमलेश पाठक, भुपेन्द्र चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता, सत्यनारायण चावडा, भिमाजी पहाडिया, विजेन्द्र उपाध्याय चुने गये। उक्त जानकारी प्रवक्ता अमित तिवारी ने दी।