देवास चामुंडा टेकरी पर नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव, सोने के कड़े अर्पित होंगे

देवास चामुंडा टेकरी पर नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव, सोने के कड़े अर्पित होंगे

देवास। नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक प्रसिद्ध चामुंडा माता टेकरी पर विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। माँ चामुंडा मंगला आरती मंडल इस अवसर पर माता जी को सोने से निर्मित दो कड़े अर्पित करेगा। मंडल के सदस्यों ने आपसी सहयोग और अन्य भक्तों की भागीदारी से पिछले दो माह से इसकी तैयारी की है। तय कार्यक्रम के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन सोमवार सुबह 11:30 बजे पूजन अर्चन के बाद ये कड़े माता चामुंडा को धारण करवाए जाएंगे। इस धार्मिक अनुष्ठान में देवास विधायक गायत्री राजे पवार और देवास महाराज विक्रम सिंह पवार विशेष रूप से पूजन अर्चन में शामिल होंगे। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन प्रातः 5:15 बजे माँ चामुंडा महारानी, 5:40 बजे माँ तुलजा भवानी, 6:00 बजे हनुमान जी महाराज और 6:20 बजे माँ कालिका माता की आरती होगी। माँ चामुंडा मंगला आरती मंडल ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से नौ दिवसीय इस आयोजन में उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Post Author: Vijendra Upadhyay