अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ

अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ

देवास। अमलतास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), देवास के संयुक्त तत्वावधान में आज Prominent Youth Gathering (प्रमुख युवा समागम) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। आज के युवाओं ने कर्तव्य, गौरव और सेवा के मंत्र को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की सामूहिक शपथ ली।
मुख्य अतिथि यश भार्गव एवं रमेश पाटीदार उपस्थित रहे प्रमुख वक्ता ने अपने संबोधन में युवाओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही किसी राष्ट्र की असली पूँजी है और जब यह शक्ति वैचारिक रूप से सुदृढ़ होती है, तभी देश प्रगति करता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वैचारिक चर्चाएं भी आयोजित की गईं, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर अमलतास विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरदचंद्र वानखेडे, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. ए.के. पीठवा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post Author: Vijendra Upadhyay