देवास। जिले के प्रतिभाशाली खिलाडियों को हर संभव सहयोग किया जाएगा तथा उन्हें किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उक्त विचार कलेक्टर श्रीकांत पांडे ने खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभाशाली खिलाडियों तथा प्रशिक्षकों का सम्मान करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि खेल गुरू राधेश्याम सोलंकी थे एवं अध्यक्षता डी.एस.पी. ट्राफिक किरण शर्मा ने की। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत खेल अधिकारी रूचि शर्मा, बास्केटबाल प्रशिक्षक धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर, उदयीमान खिलाडी भव्या शर्मा एवं भूमिका वर्मा ने किया। शिविर का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन रूचि शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली खिलाडी सानिध्य पाल तैराकी, भूमिका वर्मा बेडमिंटन, कुंदन यादव बास्केटबाल, नितिन शर्मा जूडो, हर्ष चौहान कराते के साथ ही प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। जिला कराते एसोसिएशन के खिलाडियों द्वारा कराते का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रमाकांत देशमुख, युनुस खान, जावेद पठान, रेणुसिंह, राजेश बराना, रामचरण पटेल, गुरूचरण चौधरी, सुधीर टोप्पो, अनिल श्रीवास्तव, बिद्युत मालाकार, दिलीप महाजन, आतिश माली, प्रवीण ढवले, सलीम शेख आदि प्रशिक्षकगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने किया एवं आभार रूचि शर्मा ने माना।
Related Posts '
17 JAN
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं का...
12 JAN
चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय रस्सी कूद चैंपियनशिप में सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा ने शानदार प्रदर्शन किया
चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय रस्सी कूद चैंपियनशिप...
12 JAN
राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में पदमजा स्कूल को 9 स्वर्ण, 6 रजत
राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में पदमजा स्कूल...
14 DEC
FFGS ओलंपिक 2025 का वार्षिक खेल उत्सव: उत्साह, परिश्रम और खेलभावना का भव्य प्रदर्शन
FFGS ओलंपिक 2025 का वार्षिक खेल उत्सव: उत्साह, परिश्रम और...
11 NOV
राष्ट्रीय जंप रोप चैम्पियनशिप में खुशी पटेल ने हासिल की नई ऊँचाइयाँ
राष्ट्रीय जंप रोप चैम्पियनशिप में खुशी पटेल ने...

