देवास। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार शहर में स्थपित होटलों, रेस्टोरेंटो, पेट्रोल पम्पों पर स्थित शौचालयो की सुविधाओं को महिलाओं, बच्चों हेतु 1 जनवरी से उपलब्ध कराना होगा। इसमें खुले में शौच की रोकथाम के साथ ही नागरिकों को सुविधा होगी। पत्र में जारी निर्देशों में होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पम्प आदि महिलाओं, बच्चों को अपने शौचालयों में प्रयोग की अनुमति देने हेतु आवश्यक सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में इन संस्थाओं को नवीन लायसेंस प्रक्रिया अथवा नवीनीकरण के दौरान इस शर्त को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा निगम के संबंधितों को पालन कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Related Posts '
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...

