डम्पर से डीज़ल चोरी करने वाला शातिर आरोपी आयशर वाहन सहित गिरफ्तार

डम्पर से डीज़ल चोरी करने वाला शातिर आरोपी आयशर वाहन सहित गिरफ्तार

कमलापुर पुलिस की विशेष टीम ने 250 लीटर डीज़ल और 20 लाख की आयशर वाहन बरामद की

देवास। थाना कमलापुर पुलिस ने डम्पर से डीज़ल चोरी करने वाले शातिर आरोपी को आयशर वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए छह कुप्पियाँ लगभग 250 लीटर डीज़ल कीमत लगभग 23,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त आयशर वाहन क्रमांक आरजे 09 जीई 6214 कीमत लगभग 20,00,000 रुपये जप्त किए हैं।

फरियादी संदीप मंडलोई पिता छगनलाल मंडलोई निवासी आगुर्ली ने थाना कमलापुर पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिनांक 12/13.11.2025 की दरमियानी रात उसके डम्पर क्रमांक एमपी 09 डीसी 8429 के डीज़ल टैंक का लॉक तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग 250 लीटर डीज़ल चोरी कर लिया है। रिपोर्ट पर से थाना कमलापुर में अपराध क्रमांक 227/2025 धारा 305(बी) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गया मशरुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कमलापुर उनि सर्जन सिंह मीणा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत कमलापुर से खातेगांव तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आयशर वाहन क्रमांक आरजे 09 जीई 6214 के चालक पर संदेह व्यक्त किया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त वाहन के चालक वीरेन्द्र पिता कमल सिलोदिया उम्र 35 वर्ष निवासी कालाभाटा मक्सी जिला शाजापुर को मक्सी से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने डीज़ल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरुका जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जप्त मशरुका में छह कुप्पियाँ लगभग 250 लीटर डीज़ल कीमत लगभग 23,000 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त आयशर वाहन क्रमांक आरजे 09 जीई 6214 कीमत लगभग 20,00,000 रुपये शामिल हैं।

सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कमलापुर उनि सर्जन सिंह मीणा, प्रआर अरुण आर्य और सैनिक विष्णु सोनी का विशेष योगदान रहा।

Post Author: Vijendra Upadhyay