देवास। टाटा कंपनी से केसरी स्टील चौराहा तक काफी वर्षो से बने मार्ग का पेचवर्क सोमवार को घटिया सामग्री का उपयोग कर किया गया और सड़क पर कई जगहो पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिलसिंह ठाकुर ने बताया कि जिस प्रकार से आशंका जताई जा रही थी कि प्रतिदिन इस मार्ग से हजारो श्रमिको का निकलना होता है। पत्थर और अंधेरे के कारण दुर्घटना में कोई श्रमिक घायल न हो जाए, ठीक ऐसा ही हुआ। सोमवार रात करीब 9 बजे औद्योगिक क्षेत्र जयसिंह नगर निवासी संजू पिता मदनलाल सोलंकी कम्पनी से अपने घर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 41 एनबी 8764 से जा रहा था। रास्ते में अंधेरा एवं बीचोबीच बड़े-बड़े पत्थर पड़े होने के कारण गड़ा गियर्स कम्पनी के सामने गिर गया, जिससे उसके हाथ एवं सिर पर चोट आई है। सोलंकी ने इसकी रिपोर्ट औद्योगिक थाना क्षेत्र में दर्ज करवाई है। सोलंकी का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। आए दिन औद्योगिक क्षेत्र के मार्ग पर होने वाली घटनाओ का जिम्मेदार कौन है? ग्रुप ने संबंधित जवाबदारो से औद्योगिक क्षेत्र की जो सड़के खराब हो गई है, उन्हें पुनरू ठीक प्रकार से नवीनीकरण करने की मांग की है।
Related Posts '
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...

