सेन थाॅम एकेडमी में 16वाॅं खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव सम्पन्न

भोपाल रोड़ स्थित सेन थाॅम एकेडमी में 16वाॅं वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव वाइब्रेंट 2019-20 सम्पन्न हुआ। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय भवन एवं परिसर को विभिन्न प्रकार के ध्वजों, संदेशो एवं फ्लेक्स के साथ सजाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मार्चपास्ट एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ हुई तत्पश्यात सेन थाॅम एकेडमी की संस्थापिका स्व. श्रीमती सारम्मा थाॅमस को श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस खेलोत्सव की थीम स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत, सशक्त भारत थी। वार्षिक खेलोत्सव मेें विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण हुआ। सेन थाॅम एकेडमी के बाल कलाकारों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियाॅं देकर मातृभूमि को नमन, शहीदों को श्रद्धांजलि तथा वीरों को सलामी दी साथ ही समुद्री जीवों की रक्षा का संदेश देती प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए गए फीट इंडिया अभियान पर आधारित अतुलनीय प्रस्तुति ने अनेकता में एकता का संदेश दिया। शैक्षणिक स्तर पर मेैरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री सुशील दोषी-लेखक एवं विख्यात क्रिकेट कमेंटेटर ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति को उत्तम बताया एवं उसे अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक लोकप्रिय इंसान बनने से भी अधिक महत्वपूर्ण एक अच्छा इंसान बनना है। उन्होंने सेन थाॅम एकेडमी के वातावरण, अनुशासन, टीमवर्क एवं एकता को ना केवल सराहा अपितु विद्यालय की रचनात्मकता की भी प्रशंसा की साथ ही शिक्षा क्षेत्र में सेन थाॅम एकेडमी के सराहनीय प्रयासों का भी लोहा माना। अध्यक्षता कर रहे फादर रेवरेंट जोसी जोसेफ- सीनियर प्रिंसिपल मारथोमा स्कूल्स इन्दौर ने भी अपने उद्बोधन में सेन थाॅम एकेडमी की शैक्षणिक एवं क्रियात्मक गतिविधियां को सराहा। विशेष अतिथि श्रीमती आयुषी देशमुख ने भी अपने उद्बोधन में सेन थाॅम एकेडमी को अर्जित उपलब्धियों पर बधाइयाॅं दी।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री ललित कुमार गुलवने द्वारा सत्र 2019-20 की सभी खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं पर आधारित विजेता हाउस की घोषणा की गई एवं अतिथियों के द्वारा विजेता ग्रीन हाउस को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षिका श्रीमती मेरी रूमल तथा श्रीमती संगीता जड़े द्वारा किया गया एवं आभार कक्षा बारहवीं की छात्रा लक्ष्मी शर्मा द्वारा माना गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply